{"_id":"69c5a5510f84206d33059575","slug":"two-convicts-sentenced-to-two-years-imprisonment-each-for-vandalism-at-church-ambala-news-c-36-1-amb1002-160409-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चर्च में तोड़फोड़ के दो दोषियों को दो-दो साल का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चर्च में तोड़फोड़ के दो दोषियों को दो-दो साल का कारावास
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ऐतिहासिक होली रिडीमर कैथोलिक चर्च में घुसकर तोड़फोड़ और प्रभु यीशु की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मामले में दो दोषियों को दो-दो साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अक्षय अरोड़ा की अदालत ने यह फैसला सुनाया।
अदालत के फैसले के अनुसार संदीप कुमार और रविंदर सिंह को धार्मिक भावनाएं भड़काने, तोड़फोड़ और जबरन घुसपैठ का दोषी मानते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषियों को सजा के खिलाफ अपील दायर करने के लिए एक महीने की अंतरिम जमानत प्रदान की गई है।
क्रिसमस की रात दीवार फांदकर घुसे थे आरोपी : पुलिस के अनुसार यह घटना 26 दिसंबर 2021 की रात करीब 12:30 से 1:40 बजे के बीच हुई थी। चर्च के पादरी फादर पातरस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात युवकों ने दीवार फांदकर चर्च परिसर में प्रवेश किया। पहले लाइटिंग को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद करीब 1:40 बजे उन्होंने चर्च में स्थापित प्रभु यीशु की 5 फीट ऊंची प्रतिमा को खंडित कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसे अदालत में अहम सबूत माना गया।
Trending Videos