सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Villagers caught a youth stealing electric wire.

Ambala News: बिजली की तार चोरी करते युवक को ग्रामीण ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught a youth stealing electric wire.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। रत्नहेडी गांव में ट्यूबवेल से बिजली की तार चोरी कर रहे एक युवक को किसानों ने मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी की पहचान पिलखनी गांव निवासी विकास सैनी के रूप में हुई है। कपूरी गांव निवासी खेत मालिक पृथ्वी सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे वो अपने खेत पर गए थे। वहां उन्होंने एक युवक को आरी के ब्लेड से बिजली की तार काटते देखा। शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, जिसे ग्रामीण हरिंद्र सिंह की मदद से काबू कर लिया गया। भागते समय गिरने के कारण आरोपी को चोटें भी आई हैं। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची थी और आरोपी को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed