सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Warning of turning symbolic protest into strike

Ambala News: सांकेतिक धरना हड़ताल में बदलने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Warning of turning symbolic protest into strike
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला सिटी। छह पटवारियों की बहाली की मांग को लेकर पटवारी और कानूनगो मंगलवार को भी धरने पर रहे। दी रेवन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर जिला के सभी पटवारी अंबाला सिटी में पटवारखाना परिसर में सांकेतिक धरने पर बैठे रहे। इस हड़ताल के चलते सभी तहसीलों में इंतकाल से लेकर पैमाइश तक के सभी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित रहे। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसोसिएशन ने कहा है कि यदि सरकार ने जल्द सुनवाई नहीं की, तो यह सांकेतिक धरना अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है।
धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान राजेश ने कहा कि एसोसिएशन ने सरकार के सामने चार मांगें रखी हैं जिसमें निलंबित किए गए छह पटवारियों को तुरंत बहाल किया जाए, पटवारियों की तर्ज पर कानूनगो को भी तीन इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाए, नवनियुक्त पटवारियों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो, रोबर मशीन से पैमाइश के लिए कानूनगो को पूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही फोटो विवाद पर सफाई
राज्य प्रधान जयबीर चहल और महासचिव सन्नी दहिया ने निलंबन की कार्रवाई को तर्कहीन बताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ और जलभराव के कारण हर किला नंबर पर जाकर अलग फोटो लेना शारीरिक रूप से संभव नहीं था। यह प्रक्रिया केवल पटवारियों ने ही नहीं, बल्कि अन्य राजस्व अधिकारियों ने भी अपनाई थी। ऐसे में केवल पटवारियों को पर कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed