{"_id":"6acfd5d12e08ef064a0fd94a","slug":"workers-fall-from-a-height-during-construction-work-three-injured-ambala-news-c-36-1-amb1002-171267-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निर्माण कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरे श्रमिक, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निर्माण कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरे श्रमिक, तीन घायल
विज्ञापन
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में घायल को उपचार के लिए ले जाते हुए। सोशल मीडिया
शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में बुधवार दोपहर एक हादसा पेश आया। यहां एक निर्माणाधीन स्थल पर काम करने के दौरान चार श्रमिक संतुलन बिगड़ने से काफी ऊंचाई से नीचे आ गिरे। हादसे में तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में पश्चिम बंगाल निवासी रोहिमा, रोहित और रोमानू शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच श्रमिक रोजमर्रा की तरह निर्माण कार्य में जुटे थे। तभी अचानक ढांचा हिलने या पैर फिसलने के कारण वे सीधे जमीन पर आ गिरे। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और अन्य कामगार तुरंत मौके की ओर दौड़े। नीचे गिरने के कारण तीनों श्रमिकों को सिर, हाथ और पैर में गहरी चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय निवासियों और साथी कामगारों ने तत्परता दिखाई। लोगों ने बिना समय गंवाए घायलों को संभाला और निजी वाहनों की मदद से तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की टीम ने तुरंत घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया।