सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   30 cheaters caught in history and biology board exams, 7 supervisors relieved

Bhiwani News: इतिहास और जीव विज्ञान की बोर्ड परीक्षा में 30 नकलची पकड़े, 7 पर्यवेक्षक कार्यमुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
30 cheaters caught in history and biology board exams, 7 supervisors relieved
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को 12वीं कक्षा के इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 30 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही मिलने पर सात पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया है।
Trending Videos

इसके अलावा पहले हुई परीक्षाओं में ड्यूटी में लापरवाही मिलने वाले केंद्र अधीक्षक, उपकेंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षकों को ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश भी की गई है। इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 1,44,908 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने भिवानी, चरखी-दादरी व झज्जर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चरखी-दादरी में नकल का एक तथा भिवानी में नकल के दो मामले दर्ज किए गए।
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडरावन (झज्जर) में निरीक्षण के दौरान पाया कि लगभग सभी कमरों में स्टाफ ने परीक्षार्थियों को सभी कोड के छोटे प्रश्न हल करवाए हैं। कुछ परीक्षार्थियों द्वारा प्रश्न पत्र पर भी उत्तर अंकित किए हुए थे। केंद्र अधीक्षक के साथ पर्यवेक्षक अमला भी पूरे मामले में शामिल पाया गया। केंद्र अधीक्षक द्वारा लिपिक की नियुक्ति की कोई स्वीकृति नहीं पाई गई तथा केंद्र पर कई अनियमितताएं भी सामने आईं।
भिवानी से संचालित आरएएफ-07 द्वारा निरीक्षण के दौरान कैथल के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाडला-01 (बी-1) के कमरा नंबर 10 में एक परीक्षार्थी के मोबाइल में प्रश्न पत्र की फोटो पाई गई। इस पर परीक्षार्थी के खिलाफ अनुचित साधन प्रयोग का केस दर्ज करते हुए केंद्र अधीक्षक को प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए। इसी केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश कुमार टीजीटी को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया गया।
उपमंडल प्रश्न पत्र उड़नदस्ता पटौदी ने परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंचगांव पर नियुक्त पर्यवेक्षक वरुण यादव टीजीटी व रणजीत सिंह टीजीटी को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया।
इसी तरह नियंत्रण कक्ष पानीपत से संचालित अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ता-03 द्वारा परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला-01 पर नियुक्त जसविन्द्र सिंह पीटीआई तथा नियंत्रण कक्ष गुरुग्राम से संचालित अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ता-02 द्वारा परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नथुपुर पर नियुक्त पर्यवेक्षक अजय कुमार टीजीटी को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाना-03 पर नियुक्त पर्यवेक्षक अनिल कुमार पीटीआई व सोमबीर सिंह मलिक पीआरटी को भी ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र सरस्वती विद्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटवाल की 300 मीटर की परिधि में एलजीपीएस विद्यालय की 3 अध्यापिकाओं के पास शुक्रवार की परीक्षा से संबंधित सामग्री और मोबाइल बरामद होने पर केंद्र अधीक्षक को सभी संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
प्रदेशभर में गठित अन्य उड़नदस्तों ने भी नकल के 27 मामले दर्ज किए। बोर्ड के अनुसार शनिवार को दसवीं कक्षा के ऐच्छिक विषयों की परीक्षा में 2,19,023 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed