सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Class 12 Chemistry and Accounting exams cancelled at Alavalpur centre

Bhiwani News: अलावलपुर केंद्र पर बारहवीं की रसायन विज्ञान और लेखांकन परीक्षा रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Class 12 Chemistry and Accounting exams cancelled at Alavalpur centre
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नौ मार्च को परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर-02 (बी-1), पलवल में आयोजित 12वीं कक्षा की रसायन विज्ञान और लेखांकन विषय की परीक्षा को परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण रद्द कर दिया है। वहीं बुधवार को बोर्ड की 12वीं कक्षा की कंप्यूटर विज्ञान व आईटी एवं आईटीईएस की परीक्षा के दौरान नकल के दो मामले दर्ज किए गए।
Trending Videos

अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ता ने चरखी दादरी के परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा-03 पर छापेमारी के दौरान मोबाइल मिलने और केंद्र पर अनियमितताएं पाए जाने पर एक पर्यवेक्षक, एक लिपिक और एक सेवादार को परीक्षा ड्यूटी के कार्यभार से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश के 640 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित हुई जिसमें 13,186 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष उड़नदस्ता ने प्रमुख केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि कोई भी बाहरी तत्व परीक्षा में व्यवधान न डाल सके।
बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते ने झज्जर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जहां परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडन में नकल के दो मामले दर्ज किए गए। अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ता ने परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा में नियुक्त पर्यवेक्षक अजीत सिंह (जेबीटी) और सुरेन्द्र (लिपिक) के पास मोबाइल मिलने तथा प्रदीप सेवादार द्वारा परीक्षा के दौरान कमरों में अनुचित हस्तक्षेप करने के कारण उन्हें परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के बाद विद्यालय प्राचार्य के कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे जांचे गए जिनमें नौ मार्च और 11 मार्च को संचालित परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को सामूहिक नकल करते पाया गया। जांच के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग नियंत्रण कक्ष भिवानी को भेज दी गई है।

आज दसवीं के विज्ञान और बारहवीं के कृषि एवं दर्शन शास्त्र की परीक्षा
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि 12 मार्च को 1529 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं कक्षा के विज्ञान तथा बारहवीं कक्षा के कृषि और दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा में 2,89,690 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed