सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Iran Lays Down Three Conditions to End War, President Pezeshkian Warns US-Israel Conflict Can Only Stop Then

West Asia Unrest: क्या थमने वाला है ईरान और US-इस्राइल का संघर्ष? राष्ट्रपति पेजेशकियन की बातों से मिले संकेत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Shivam Garg Updated Thu, 12 Mar 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए तीन शर्तें रखीं, जिसमें उसके अधिकारों की मान्यता, हर्जाना और भविष्य में हमले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गारंटी शामिल हैं। इस कदम से पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक तेल बाजार पर असर बढ़ा है।

Iran Lays Down Three Conditions to End War, President Pezeshkian Warns US-Israel Conflict Can Only Stop Then
युद्ध खत्म करने के लिए रखीं शर्तें? - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए तीन अहम शर्तें रखीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल तभी संघर्ष खत्म हो सकता है जब ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता दी जाए, युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए और भविष्य में किसी भी हमले के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।
Trending Videos


पेजेशकियन ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया। उन्होंने लिखा, "रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत में मैंने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए ईरान की प्रतिबद्धता दोबारा पक्की की। यह युद्ध, जो यहूदी शासन (इस्राइल) और अमेरिका की वजह से शुरू हुआ, केवल तब रोका जा सकता है जब ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता मिले, हर्जाना दिया जाए और भविष्य में हमले से बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय गारंटी हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युद्ध का असर और तेल बाजार पर दबाव
अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है।
  • तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।
  • वैश्विक बाजारों में महंगाई की आशंका गहराई है।
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव और पाबंदियों के कारण तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है।

ईरान की कूटनीतिक पहल
ईरान की यह कूटनीतिक पहल ऐसे समय में सामने आई है जब युद्ध अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और फिलहाल तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। तेहरान ने स्पष्ट किया है कि वह क्षेत्र में शांति चाहता है, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार देशों को जवाबदेह ठहराना आवश्यक है।

गौरतलब है कि यह संघर्ष 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ जब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने भी इस्राइल के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, साथ ही जॉर्डन, इराक और खाड़ी के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया। इन घटनाओं के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव तेजी से बढ़ गया और हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed