सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   world news updates 12 march south africa us diplomatic rift west asia conflict trump

World: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मोर्टार शेल फटने से पांच की मौत; इराक के बसरा बंदरगाह पर हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nitin Gautam Updated Thu, 12 Mar 2026 08:07 AM IST
विज्ञापन
world news updates 12 march south africa us diplomatic rift west asia conflict trump
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री ने बुधवार को बताया कि उनके देश की नीतियों की आलोचना को लेकर दक्षिणी अफ्रीकी सरकार ने अमेरिका के नए राजदूत को स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच जारी कूटनीतिक तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी राजदूत लियो ब्रेंट बोजेल तृतीय ने मंगलवार को कारोबारी नेताओं की एक बैठक में कुछ ऐसी टिप्पणी की थी, जिन्होंने अफ्रीकी सरकार को नाराज कर दिया है। 
Trending Videos


अमेरिकी राजदूत ने दक्षिण अफ्रीका सरकार के ईरान के साथ उनके कूटनीतिक संबंधों और अश्वेत समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए लागू सकारात्मक भेदभाव (अफर्मेटिव एक्शन) कानूनों पर सवाल उठाए। इन कानूनों का उद्देश्य अश्वेत लोगों को अन्य नस्लों की तुलना में अधिक अवसर प्रदान करना है। अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मतभेद तब से बढ़ गए हैं जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोबारा सत्ता में लौटे हैं। ट्रंप दक्षिण अफ्रीका की अश्वेत नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप का आरोप है कि दक्षिण अफ्रीका की विदेश नीति अमेरिका विरोधी है, जबकि देश की घरेलू नीतियां श्वेत समुदाय के खिलाफ हैं। रूढ़िवादी कार्यकर्ता और ट्रंप द्वारा नियुक्त लियो ब्रेंट बोजेल तृतीय ने पिछले महीने प्रिटोरिया में अमेरिकी राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभाला था।
 

इराक के बसरा बंदरगाह पर हमला, तेल केंद्रों पर कामकाज रुका
इराक के बसरा बंदरगाह पर एक बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इस घटना के बाद देश के सभी तेल केंद्रों पर कामकाज रोक दिया गया है। इराक की सरकारी पोर्ट कंपनी के महानिदेशक फरहान अल-फरतौसी ने एक बयान में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह हमला फारस की खाड़ी में बसरा बंदरगाह के पास एक जहाज पर हुआ। जिस समय हमला हुआ, उस समय जहाज से सामान दूसरे जहाज पर भेजा जा रहा था। अभी यह साफ नहीं है कि हमला ड्रोन से हुआ या मिसाइल से। यह भी पता नहीं चला है कि हमला हवा से हुआ या पानी से। बचाव दल ने मौके से एक शव बरामद किया है और 38 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार इराक के व्यापारिक बंदरगाह अभी खुले हैं। लेकिन तेल से जुड़े सभी टर्मिनलों को बंद कर दिया गया है। 

अफगानिस्तान सीमा के पास मोर्टार शेल फटने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। अफगानिस्तान सीमा से सटे खैबर जिले की तिराह घाटी में एक मोर्टार का गोला रिहायशी इलाके में आकर गिरा। इस धमाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नियाज बादशाह, उनके दो बेटों, एक भतीजे और एक पोते के रूप में हुई है। यह मोर्टार किस दिशा से दागा गया था, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की तुरंत जांच करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तानी सेना अफगान तालिबान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चला रही है। पाकिस्तान ने बुधवार को बताया कि पिछले दो हफ्तों से जारी इस कार्रवाई में अब तक 641 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 855 से ज्यादा घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने 26 फरवरी को 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' शुरू किया था। यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब अफगान पक्ष ने सीमा पर 53 जगहों पर हमले किए थे। अक्टूबर 2025 के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed