सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Iran War US lawmakers protest attack on girls school in Iran killing girls aged 7 to 12

Iran War: अमेरिकी सांसदों ने ईरान में स्कूल पर हमले का किया विरोध, 7 से 12 साल की बच्चियों की हुई मौत

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 12 Mar 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के 40 से अधिक सीनेटरों ने पेंटागन को पत्र लिखकर ईरान के मिनाब में लड़कियों के स्कूल पर हुई एयरस्ट्राइक पर जवाब मांगा। हमले में कई बच्चों की मौत हुई। सांसदों ने जांच, जवाबदेही, अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन और एआई के इस्तेमाल पर भी स्पष्टीकरण मांगा।

Iran War US lawmakers protest attack on girls school in Iran killing girls aged 7 to 12
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका में ईरान पर हमले के विरोध में कई सीनेटरों ने पेंटागन को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। 40 से अधिक यूएस सिनेटरों ने पेंटागन को पत्र लिखकर ईरान में लड़कियों के एक स्कूल पर हुए बम धमाके का विरोध किया है। इस धमाके में कथित तौर पर 168 लोग मारे गए थे। 

Trending Videos

28 फरवरी जब अमेरिका और इस्राइल पर हमला शुरू किया तब इस गोलाबारी में ईरान  में लड़कियों के एक प्रथमिक विद्यालय मिनाब पर एयरस्ट्राइक हुई। इस हमले में ज्यादातक बच्चों का मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को लिखा पत्र

सांसदों द्वारा रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को लिखे पत्र में 28 फरवरी को बच्चों के एक स्कूल पर की गई एयरस्ट्राइक को लेकर चिंता जताई गई है। साथ ही पेंटागन से इस पर जवाब मांगा है। इस पत्र को लिखने वाले समूह में सीनेटर क्रिस वैन होलेन, टिम केन, एलिज़ाबेथ वॉरेन और ब्रायन शैट्ज प्रमुख है। इसे सीनेट डेमोक्रेटिक लीडर चक शूमर के साथ-साथ 40 से ज़्यादा दूसरे सांसदों का समर्थन मिला है।

सीनेटरों ने पत्र में बताया कि ईरान के खिलाफ जंग बिना कांग्रेस की मंजूरी के शुरू की गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि अमेरिका और इस्राइल दोनों के जंग के दौरान अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना चाहिए। हमलों में मारे गए लोगों में ज़्यादातर 7 से 12 साल की लड़कियां थीं

जांच और नतीजों को सार्वजनिक करने की मांग

सीनटेरों ने कहा स्कूल पर हुए हमलों और आम लोगों को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी दूसरी अमेरिकी मिलिट्री कार्रवाई की तुरंत जांच होनी चाहिए, और नतीजों को जल्द से जल्द सार्वजनिक किया जाना चाहिए, साथ ही जवाबदेही तय करने के लिए भी कदम उठाए जाने चाहिए। हेगसेथ ने बताया कि अमेरिका इ हमले को रिव्यू कर रहा है। 

आम लोगों पर हो रहे हमले की चिंता जताई

मिनाब हमले के अलावा, सीनेटरों ने लड़ाई में आम लोगों के ज़्यादा हताहत होने पर भी चिंता जताई। उन्होंने लिखा ऐसी भी खबरें हैं कि हवाई हमलों में कई हॉस्पिटल, सांस्कृतिक हेरिटेज साइट्स और दूसरे जरूरी सड़क, वहन, ब्रिज को भी निशाना बनाया गया है। ईरान के बड़े शहरों और आबादी वाले इलाकों में विस्फोटक हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें राजधानी तेहरान भी शामिल है, जहां लगभग 9 मिलियन लोग रहते हैं।

सीनेटरों ने अमेरिका की मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी का हवाला देते हुए बताया कि 10 मार्च तक, लड़ाई में 1,245 से ज़्यादा आम लोग मारे गए थे और 12,000 से ज़्यादा घायल हुए थे।

ईरान  में जिस स्कूल पर हमला किया गया है वह एक ईरान के नेवल बेस के पास था। सांसदों ने पेंटागन से यह साफ करने को कहा कि क्या अमेरिका सुरक्षा बलों ने स्कूल पर हमला किया था और अगर किया था, तो टारगेट क्या था, बिल्डिंग की पहचान करने के लिए क्या विषलेषण किया गया था, और आम लोगों की मौत को कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए थे।

उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या हमलों की प्लानिंग करने या उन्हें अंजाम देने में एआई टूल्स का इस्तेमाल किया गया था और एआई से बने टारगेट को सत्यापित करने के लिए क्या सेफगार्ड थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed