{"_id":"69b2589b4fb4b6d0ec06dee8","slug":"west-asia-crisis-iran-targets-us-oil-tanker-in-iraq-water-killing-indian-citizen-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: इराक में हुए हमले में भारतीय की मौत, ईरानी सुसाइड बोट से टक्कर के बाद अमेरिकी तेल टैंकर में लगी आग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia: इराक में हुए हमले में भारतीय की मौत, ईरानी सुसाइड बोट से टक्कर के बाद अमेरिकी तेल टैंकर में लगी आग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार
इराक की समुद्री सीमा में एक अमेरिकी तेल टैंकर पर ईरानी सुसाइड बोट ने हमला किया। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। कंपनी ने भारत सरकार से नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस हमले के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की मांग की है।
तेल टैंकर पर हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Video Screengrab
विज्ञापन
विस्तार
इराक के खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास बुधवार को एक अमेरिकी तेल टैंकर पर बड़ा हमला हुआ। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईरान की एक सुसाइड बोट ने इस टैंकर को निशाना बनाया। यह घटना इराक की समुद्री सीमा के अंदर हुई।
जिस जहाज पर हमला हुआ, उसका नाम 'सेफसी विष्णु' है। यह अमेरिका का जहाज है और इस पर मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा है। हमले के समय जहाज पर कुल 28 लोग मौजूद थे। इनमें से एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि बाकी 27 कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाए गए सभी लोगों को इराक के बसरा शहर ले जाया गया है।
ये भी पढ़ें: West Asia Unrest: क्या थमने वाला है ईरान और US-इस्राइल का संघर्ष? राष्ट्रपति पेजेशकियन की बातों से मिले संकेत
जहाज की कंपनी 'सेफसी' ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। कंपनी ने भारत सरकार से अपील की है कि वह इस हमले की कड़ी निंदा करे। उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच समुद्र में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। सूत्रों का कहना है कि दुनिया भर के जहाजों पर काम करने वाले नाविकों में 15 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय हैं। ऐसे में किसी भी देश के जहाज पर हमला होने से भारतीयों की जान को सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
'सेफसी विष्णु' कच्चा तेल ढोने वाला एक बड़ा टैंकर है। यह जहाज साल 2007 में बना था। इसकी लंबाई लगभग 228 मीटर और चौड़ाई 32 मीटर है। फिलहाल इस हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X