{"_id":"69b232e23cc7601bf4051838","slug":"iran-attacks-dubai-airport-gulf-oil-routes-un-security-council-warning-global-oil-supply-middle-east-crisis-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया संकट: UNSC में उठी पड़ोसियों पर हमले रोकने की मांग; दुबई एयरपोर्ट-तेल ठिकानों पर निशाने चिंताजनक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिम एशिया संकट: UNSC में उठी पड़ोसियों पर हमले रोकने की मांग; दुबई एयरपोर्ट-तेल ठिकानों पर निशाने चिंताजनक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार
ईरान ने दुबई एयरपोर्ट और खाड़ी देशों के तेल ठिकानों पर हमले किए हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल सप्लाई को बड़ा नुकसान हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने इन हमलों को रोकने की मांग की है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हुए हैं।
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ईरान ने बुधवार को दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिका और इस्राइल तेहरान पर हमले कर रहे थे। संयुक्त राष्ट्र की सबसे ताकतवर संस्था, सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पास किया है। इसमें ईरान से अपने पड़ोसी देशों पर हमले तुरंत रोकने की मांग की गई है। इन हमलों से दुनिया भर में तेल की सप्लाई को बड़ा खतरा पैदा हो गया है।
दबाव बनाना चाहता है ईरान
ईरान इन हमलों के जरिए अमेरिका और इस्राइल पर दबाव बनाना चाहता है ताकि 12 दिन पहले शुरू हुआ युद्ध खत्म हो सके। पेंटागन के अनुसार, युद्ध के पहले हफ्ते में ही अमेरिका को 11.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। सेना ने बताया कि युद्ध के पहले वीकेंड में अकेले हथियारों पर पांच अरब डॉलर खर्च हो गए। ईरान ने खाड़ी देशों के तेल क्षेत्रों और रिफाइनरियों को निशाना बनाया है। उसने होर्मुज की खाड़ी से होने वाले व्यापार को भी रोक दिया है, जहां से दुनिया का 20 प्रतिशत तेल गुजरता है। इस संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने अपने बड़ा फैसला लिया है। वह बाजार में 40 करोड़ बैरल तेल उतारेगी। अमेरिका भी अगले हफ्ते अपने सुरक्षित भंडार से 17.2 करोड़ बैरल तेल जारी करेगा।
संयुक्त राष्ट्र ने ईरान से हमले रोकने की मांग की
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें ईरान से खाड़ी पड़ोसियों पर अत्यधिक हमलों को रोकने की मांग की गई है। हाल के हमलों में, संयुक्त अरब अमीरात में दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दो ईरानी ड्रोन हमलों में चार लोग घायल हुए। हालांकि, उड़ानें जारी रहीं। दुबई मीडिया कार्यालय ने यह जानकारी दी। गुरुवार की सुबह दुबई क्रीक हार्बर में एक लक्जरी अपार्टमेंट टॉवर में आग लग गई। बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि ईरानी-लिंक्ड हमलों ने मुहर्रक प्रांत में ईंधन टैंकों को निशाना बनाया। ओमान के सलालाह बंदरगाह पर भी ईंधन भंडारण टैंकों में आग लगी।
ये भी पढ़ें: चीन में नए कानून पर मंथन: एक राष्ट्र-एक पहचान की तैयारी में ड्रैगन? अल्पसंख्यकों की भाषा नीति पर दिखेगा असर
खाड़ी देशों और इराक में हमले
बहरीन के संयुक्त राष्ट्र राजदूत जमाल अलरोवाई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इन ईरानी हमलों को दृढ़ता से खारिज करता है। ये हमले संप्रभु देशों के खिलाफ हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और व्यापार के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थिरता को खतरे में डालते हैं। संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय में 13-0 के वोट से ईरान की अलग-थलग स्थिति झलकती है। चीन और रूस ने मतदान से परहेज किया। उन्होंने प्रस्ताव को अत्यंत असंतुलित बताया। इस बीच, खाड़ी देशों में और हमलों की सूचना मिली। इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में इरबिल और सुलेमानिया शहरों की ओर ड्रोन लॉन्च किए गए। इराक के दक्षिणी हिस्से में एक ऑस्ट्रेलियाई झंडे वाले तेल जहाज पर हमला हुआ। जहाज के 25 चालक दल को बचा लिया गया।
इस्रायल और लेबनान में संघर्ष
गुरुवार को यरूशलम और इस्रायल के अन्य हिस्सों में सायरन बजे और जोरदार धमाके सुनाई दिए। इस्रायली सेना ने कहा कि वह तेहरान में बड़े पैमाने पर हमलों की एक और लहर के साथ जवाब दे रही थी। इस्रायल ने लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह आतंकवादियों से जुड़े ठिकानों पर भी हमला किया। बेरुत के रामलेट अल-बायदा में एक इस्रायली हमले में सात लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हुए। वहीं ईरान में अब तक 1,300 से ज्यादा की मौत हुई है। बुधवार को बेरुत के दक्षिणी उपनगरों में धमाके हुए। इस्रायली सेना ने कहा कि ये हमले हिजबुल्लाह द्वारा उत्तरी इस्रायल पर दर्जनों रॉकेट दागने के जवाब में थे। लेबनान में इस नवीनतम लड़ाई के बाद से कम से कम 634 लोग मारे गए हैं, जबकि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, 759,000 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X