सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A Nyay Yatra started from Dhani Laxman to Bhiwani demanding justice for Manisha.

Bhiwani News: मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ढाणी लक्ष्मण से भिवानी के लिए निकली न्याय यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A Nyay Yatra started from Dhani Laxman to Bhiwani demanding justice for Manisha.
मनीषा को न्याय दिलाने के लिए गांव ढाणी लक्ष्मण से रवाना होती न्याय यात्रा।
विज्ञापन
लोहारू/ढिगावा। ढाणी लक्ष्मण की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को गांव ढाणी लक्ष्मण से भिवानी के लिए एक विशाल न्याय यात्रा निकाली गई। सर्व समाज न्याय संघर्ष समिति के कन्नी प्रधान सतवीर बुढेड़ा की अध्यक्षता में शुरू हुई इस यात्रा में सर्व समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Trending Videos

यात्रा शुरू होने से पहले गांव में लोगों ने एकत्रित होकर मनीषा को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पिछले करीब आठ माह से मनीषा का परिवार न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। इसी के चलते सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया, ताकि प्रशासन तक अपनी आवाज मजबूती से पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी और इसके लिए 90 दिन की समय सीमा तय की गई थी लेकिन यह अवधि करीब डेढ़ माह पहले ही पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद जांच पूरी होने या दोषियों के खिलाफ किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे लोगों में रोष है और न्याय की मांग को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है।

आठ मार्च को यात्रा का दूसरा पड़ाव गांव देवसर के पास होगा
न्याय यात्रा गांव ढाणी लक्ष्मण से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए भिवानी पहुंचेगी। यात्रा का पहला पड़ाव सात मार्च को गांव जूई में रहेगा जहां सर्व समाज के लोग एकत्रित होकर मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद आठ मार्च को यात्रा का दूसरा पड़ाव गांव देवसर के पास रखा गया है। वहीं 9 मार्च को यात्रा भिवानी पहुंचेगी जहां दोपहर करीब 12 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

एक मार्च को हुई थी महापंचायत
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि एक मार्च को इस मुद्दे को लेकर गांव में एक बड़ी पंचायत आयोजित की गई थी। इसमें कन्नी प्रधान सतवीर बुढेड़ा की अध्यक्षता में सर्व समाज न्याय संघर्ष समिति का गठन किया गया था। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और न्याय यात्रा निकालकर प्रशासन का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया जाएगा। उसी निर्णय के तहत शनिवार को यह यात्रा शुरू की गई है। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनीषा के परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। न्याय यात्रा में सुरेश कोथ प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान मजदूर यूनियन, धर्मपाल बडाला प्रदेश महासचिव, धर्मपाल बारवास, मेवा सिंह आर्य, आजाद सिंह भुंगला, सिंबू सिंह सरपंच, मनभर ढीगावा और धर्मबीर बीडीसी बुढेड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed