सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bulldozers run on illegal colony on Bhiwani-Kont Road

Bhiwani News: भिवानी-कोंट रोड पर अवैध कॉलोनी में चलाया बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal colony on Bhiwani-Kont Road
भिवानी-कोंट रोड़ पर ​स्थित अवैध कॉलोनी पर चलता बुलडोजर।
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर शहरी क्षेत्र के अनियंत्रित इलाके में भिवानी-कोंट रोड पर बनी अवैध कॉलोनी के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से निर्माण हटाया। इस दौरान कॉलोनी में बिछाई गई सीवरेज और पानी की पाइपलाइन के साथ कच्चे रोड नेटवर्क को भी तोड़ दिया गया।
Trending Videos

जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया गया। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र कुमार और ड्यूटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम के साथ भिवानी-कोंट रोड पर करीब तीन एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में बिछाई गई सीवरेज पाइपलाइन, पानी की पाइपलाइन, कच्चे रोड नेटवर्क और 31 डीपीसी को बुलडोजर से तोड़ा गया। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र कुमार ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलिंग करना, प्लॉट खरीदना या बेचना नियमों के विरुद्ध है। साथ ही उन्होंने नियमित और अनुमोदित सड़कों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed