फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   City's sewerage and drinking water systems to be improved at a cost of 34.50 crore.

Bhiwani News: 34.50 करोड़ से सुधरेगी शहर की सीवरेज-पेयजल व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
City's sewerage and drinking water systems to be improved at a cost of 34.50 crore.
रोहतक रोड स्थित एसटीपी।
भिवानी। शहरी दायरे में सीवर और पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 34.50 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम होगा। सीवर कार्य के टेंडर तीसरी बार 12 अक्तूबर और पेयजल कार्य के दूसरी बार छह अक्तूबर को खोले जाएंगे।
विज्ञापन

पहले कराए गए टेंडरों में एजेंसियों ने काम के प्रति रुचि नहीं दिखाई जिसके चलते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को टेंडर रिकॉल कराने पड़े। विभागीय अधिकारियों को इस बार नियमानुसार एजेंसियों के शामिल होने की उम्मीद है। दादरी रोड सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के नवीनीकरण का टेंडर 24 सितंबर को खुल चुका है जिसमें तीन एजेंसियां आई हैं।
विज्ञापन

परियोजना के तहत पहले चरण में करीब 21 करोड़ रुपये से शहर में 23 किलोमीटर नई सीवर लाइन डाली जाएगी। दूसरे चरण में करीब 13.50 करोड़ रुपये से दादरी रोड एसटीपी का नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के संकरे इलाकों में नई सीवर लाइन डालना जोखिम भरा होने के कारण एजेंसियों ने पहले रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला सीवर टेंडर 14 जुलाई को कराया गया था। दादरी रोड एसटीपी के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण का पहला टेंडर 16 जुलाई को खुला लेकिन मानक के अनुरूप एजेंसी नहीं आई। इसके बाद 19 अगस्त को दूसरी बार टेंडर खोला गया लेकिन नियमों के अनुसार काम आवंटित नहीं हो सका। अब तीन एजेंसियां शामिल हुई हैं जिनमें से एक को मुख्यालय से मंजूरी के बाद काम दिया जाएगा।

साढ़े 13 करोड़ से दादरी रोड एसटीपी का होगा सुदृढ़ीकरण
भिवानी में दादरी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के सुदृढ़ीकरण और अपग्रेडेशन का काम जलभराव व दूषित पानी की निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए किया जाएगा। बढ़ती आबादी के दबाव और ओवरफ्लो की समस्या से निपटने के लिए विभाग ने योजना तैयार की है। एसटीपी की क्षमता का पूरा उपयोग करने और शोधित पानी की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल होगा। प्लांट की पुरानी पंपिंग मशीन बदली जाएगी। इससे शहर का दूषित पानी तेजी से ड्रेन तक पहुंच सकेगा और बारिश के पानी की निकासी भी त्वरित होगी।

29 पुराने बूस्टिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ेगी, नई पाइप लाइन डाली जाएगी
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहर के 29 पुराने बूस्टिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाएगा। पंपिंग मशीनरी और बूस्टिंग टैंकों को अपग्रेड करने के साथ नए बूस्टिंग स्टेशन भी तैयार किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज और हांसी रोड की देव नगर कॉलोनी के लिए अलग बूस्टर बनाया जाएगा।
उत्तम नगर और डाबर कॉलोनी के लिए लोहारू रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास नए बूस्टर तैयार किए जाएंगे। पुराने जलघर में 10 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और निनान जलघर में आरसीसी पैटर्न पर दो नए टैंक बनाए जाएंगे। करीब साढ़े तीन दशक बाद 29 पुराने बूस्टिंग स्टेशनों की मशीनरी बदली जाएगी। इस कार्य का टेंडर दूसरी बार छह अक्तूबर को खोला जाएगा। शहरी दायरे में करीब 45 साल पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने और बाहरी कॉलोनियों में नई पेयजल लाइन डालने का काम भी किया जाएगा। नियमानुसार एजेंसियां शामिल होने पर मुख्यालय से मंजूरी के बाद काम शुरू कराया जाएगा।

आरसीसी पैटर्न पर बनेंगे 105 सीवर मैनहोल
शहरी क्षेत्र में 105 सीवर मैनहोल आरसीसी पैटर्न पर तैयार किए जाएंगे। ये करीब पांच दशक पुराने ईंटों से बने सीवर मैनहोल की जगह बनाए जाएंगे। 25 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन से 13 नई कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था का विस्तार होगा। शहर के कुछ हिस्सों में पुरानी सीवर लाइन भी बदली जाएगी। इसमें हनुमान गेट से पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र की सीवर लाइन भी शामिल है।


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सीवर सिस्टम सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए तीसरी बार 12 अक्तूबर को टेंडर खोले जाएंगे। इससे पहले कराए गए टेंडरों में नियमानुसार एजेंसी नहीं पहुंची थी। उम्मीद है इस बार टेंडर खोलने पर नियमानुसार एजेंसियां शामिल हो जाएं। दादरी रोड एसटीपी का टेंडर 24 सितंबर को खोला जा चुका है। इसमें तीन एजेंसियां आई हैं। मुख्यालय से मंजूरी के बाद वर्क ऑर्डर अलॉट कर दिया जाएगा। - सूर्यकांत, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।



शहरी दायरे में करीब 45 साल पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने और शहर की बाहरी कॉलोनियों में नई पेयजल लाइन डालने के कार्य का छह अक्तूबर को टेंडर खोला जाएगा। अगर नियमानुसार एजेंसियां शामिल होती हैं तो मुख्यालय से मंजूरी के बाद वर्क ऑर्डर अलॉट कर काम शुरू कराया जाएगा। नवीनीकरण कार्य के बाद दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान होगा। - संजीव त्यागी, कार्यकारी अभियंता, शहरी पेयजल शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed