{"_id":"69ac62a212fbf4f8570c69a0","slug":"cjm-inspected-bal-seva-ashram-and-sakhi-one-stop-centre-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147735-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीजेएम ने बाल सेवा आश्रम व सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीजेएम ने बाल सेवा आश्रम व सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) पवन कुमार ने बाल सेवा आश्रम और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य संस्थानों में रह रहे बच्चों और महिलाओं को दी जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करना तथा उन्हें और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।
यह निरीक्षण जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान संस्थान प्रबंधकों ने सीजेएम को संस्थानों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि बाल सेवा आश्रम में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिलना बेहद जरूरी है ताकि उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने आश्रम के कर्मचारियों को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद सीजेएम ने सखी वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी सहायता, काउंसलिंग, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थानों में रखे गए रिकॉर्ड, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की।
Trending Videos