सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Construction of streets and renovation of parks started with Rs 80 lakh.

Bhiwani News: 80 लाख से गलियों का निर्माण और पार्कों का जीर्णोद्धार शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Construction of streets and renovation of parks started with Rs 80 lakh.
शहर में नारियल फोड़कर   विकास कार्यों का  शुभारंभ करते नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद की ओर से रविवार को शहर में करीब 80 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई गई। विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने इन कार्यों का शुभारंभ किया। इसके तहत विद्यानगर की चार गलियों का निर्माण कराया जाएगा जबकि बाबा नगर और ढाणी कृपाराम में पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
Trending Videos

नगर परिषद के अनुसार विद्यानगर की चार गलियों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी। रविवार को जिन गलियों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया उनमें सैनिक हाई स्कूल के पास सुनील सांगवान वाली गली, किसान भवन से लेकर मिनी बाईपास तक की गली, शेर सिंह पूनिया वाली गली तथा पवन परमार वाली गली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बाबा नगर और ढाणी कृपाराम में पार्कों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा। इन पार्कों के सुधार के बाद क्षेत्र के लोगों को सुबह और शाम टहलने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। वहीं दिन के समय लोग पार्क में लगे पेड़ों की छांव में बैठकर आराम भी कर सकेंगे। शहर में इन कार्यों के पूरा होने से स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर उप चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप सिंह, पार्षद सुक्रमपाल, रामफल रोहिल्ला, पवन परमार, मुकेश खन्ना और प्रेम यादव मौजूद रहे।


विधायक घनश्याम सर्राफ द्वारा रविवार को विद्यानगर की चार गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। इसके बाद बाबा नगर तथा कृपाराम की ढाणी रोहतक गेट स्थित दो पार्कों के जीर्णोद्धार तथा शौचालय का कार्य शुरू करवाया है। आसपास सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से बाजार में आने वाले लोगो को खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। -भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नप भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed