फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Consumer Forum to get two additional rooms; DC gives assurance

Bhiwani News: उपभोक्ता फोरम को मिलेंगे दो अतिरिक्त कमरे, डीसी ने दिया आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Consumer Forum to get two additional rooms; DC gives assurance
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता युधिष्ठिर वत्स के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त साहिल गुप्ता से मुलाकात कर उपभोक्ता फोरम के लिए दो अतिरिक्त कमरे उपलब्ध कराने की मांग की। डीसी ने मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कमरे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान प्रधान युधिष्ठिर वत्स ने बताया कि उपभोक्ता फोरम की कार्यवाही सप्ताह में एक दिन जिला न्यायालय परिसर में होती है लेकिन उपलब्ध मुख्य कोर्ट रूम पर्याप्त नहीं है। फोरम के स्टाफ के बैठने और जरूरी रिकॉर्ड व गोपनीय दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए दो अतिरिक्त कमरों की जरूरत है। फोरम के सदस्य भी इस समस्या के समाधान के लिए लगातार संपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के समक्ष समस्या रखते हुए जल्द व्यवस्था करने का आग्रह किया। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने मांग पर सहमति जताते हुए यथाशीघ्र दो अतिरिक्त कमरे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उपप्रधान अशोक यादव, सचिव सचिन सिंगला, राजेश तंवर, कांति चन्द्र कौशिक, प्रवीण अत्री, विकास पाल परमार, बजरंग लाल शर्मा, हितेंद्र पंवार, सागर कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed