{"_id":"69aba31921557e4f5307d95e","slug":"society-is-uniting-again-in-manisha-s-death-case-a-march-will-be-taken-out-today-for-justice-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामले फिर एकजुट होने लगा समाज: न्याय के लिए आज निकालेंगे पैदल जत्था, CBI भी अब तक नहीं कर सकी खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनीषा मौत मामले फिर एकजुट होने लगा समाज: न्याय के लिए आज निकालेंगे पैदल जत्था, CBI भी अब तक नहीं कर सकी खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी, ढिगावामंडी (भिवानी)
Published by: Naveen
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार
घर से स्कूल जाने के लिए निकली मनीषा का शव 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास बरामद हुआ था। मामले की जांच तीन सितंबर से सीबीआई कर रही है लेकिन करीब छह माह बीतने के बाद भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
मनीषा मौत मामला
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मनीषा मौत मामले में छह माह बाद भी मौत का खुलासा नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाया है। इसी के तहत सात मार्च को गांव ढाणी लक्ष्मण से न्याय पैदल जत्था निकाला जाएगा। मनीषा के पिता संजय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से इस जत्थे में शामिल होने और गांव ढाणी लक्ष्मण पहुंचने की भावुक अपील की।
Trending Videos
संजय ने बताया कि बुढेड़ा कन्नी की सर्वसमाज न्याय समिति की एक मार्च को बैठक हुई थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सात मार्च को न्याय पैदल जत्था गांव ढाणी लक्ष्मण से शुरू होकर 9 मार्च को उपायुक्त कार्यालय भिवानी पहुंचेगा। इस जत्थे में सभी किसान संगठनों, खापों तथा महिला और पुरुषों को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 अगस्त को घर से स्कूल जाने के लिए निकली मनीषा का शव 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास बरामद हुआ था। मामले की जांच तीन सितंबर से सीबीआई कर रही है लेकिन करीब छह माह बीतने के बाद भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इसी के चलते परिजनों और विभिन्न जनसंगठनों ने मनीषा को न्याय दिलाने के लिए न्याय पैदल जत्था निकालने का निर्णय लिया है।