सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   suspicious young man apprehended at Loharu railway station in Bhiwani; suspected of involvement in love jihad

Bhiwani: लोहारू रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक पकड़ा, गुजरात का रहने वाला है मोहम्मद फैयाज; हड़कंप मचा

संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू (भिवानी) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Feb 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। शिकायत सौंपने वालों में प्रदीप कुमार, अक्षय शास्त्री, नवीन और ओमवीर सहित कई लोग शामिल रहे।

suspicious young man apprehended at Loharu railway station in Bhiwani; suspected of involvement in love jihad
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब यात्रियों व स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को केरल की एक हिंदू युवती के साथ पकड़ लिया। युवक की पहचान मोहम्मद फैयाज के रूप में बताई जा रही है, जो स्वयं को गुजरात का निवासी बता रहा है। युवती ने युवक को अपना परिचित मानने से इनकार किया है।

Trending Videos


शिकायतकर्ताओं के अनुसार युवक द्वारा युवती को कुछ खिलाने-पिलाने की आशंका जताई गई है, जिससे उसकी स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने दोनों मोबाइल फोन पूरी तरह से रिसेट कर दिए, जिससे लोगों का शक और गहरा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक रैपीडो चालक बताया जा रहा है, जो युवती को करीब 500 किलोमीटर दूर लेकर आया, जबकि दोनों के बीच कोई आपसी संबंध नहीं पाया गया। इस घटना को लेकर लव जिहाद, मानव तस्करी या अन्य देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। शिकायत सौंपने वालों में प्रदीप कुमार, अक्षय शास्त्री, नवीन और ओमवीर सहित कई लोग शामिल रहे। लोगों के अनुसार युवक रेवाड़ी–सीकर ट्रेन से यात्रा करते हुए लोहारू पहुंचा था, जहां उसे संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। इस संबंध में लोहारू जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उन्हें लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की जानकारी सीनियर अधिकारियों, एसएचओ एवं डीएसपी को दे दी गई है। युवक के दोनों मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य पहचान पत्रों की जांच की जा रही है तथा पूरे मामले की गहनता से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed