{"_id":"69858c2378f04600900300ca","slug":"three-people-died-in-truck-tempo-collision-accident-today-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3921318-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ट्रक और टेंपो के बीच हुई भीषण टक्कर, तीन की मौत, तीन घायलों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ट्रक और टेंपो के बीच हुई भीषण टक्कर, तीन की मौत, तीन घायलों की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार
सासाराम के करगहर थाना क्षेत्र में खडारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बीती मध्यरात्रि ट्रक और टेंपो की टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक महिला घायल इलाज के दौरान दम तोड़ गई।
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में खडा़री इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बीती मध्यरात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल महिला इलाज के दौरान दम तोड़ गई। हादसे से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के भगवलिया गांव निवासी 25 वर्षीय सरोज कुमार बैठा और महेंद्र पासवान के रूप में हुई है, जबकि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
Trending Videos
ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर
जानकारी के अनुसार, बीती रात आठ लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई और कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। समाजसेवी रंजीत पटेल ने पुलिस को सूचित करते हुए घायलों को अपने निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जिससे कई घायलों की जान बचाई जा सकी। हालांकि, इस क्रम में एक महिला घायलों ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई घायलों की स्थिति गंभीर
चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में घायल कुल पांच लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी पाकर घायलों के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रामा सेंटर की कमियां उजागर
सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे समाजसेवी रंजीत पटेल ने बताया कि रात्रि में ट्रामा सेंटर में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे सभी घायलों को आधे घंटे तक वाहन में ही इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल के बेड तक पहुंचाया गया। रंजीत पटेल ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल भी उठाए हैं और इस घटना में उनकी लापरवाही की निंदा की है।
