सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : two sho suspend due to negligence of rule ssp kantesh mishrs action

Bihar Police : अब दो थानेदार एक साथ हो गए निलंबित; जानिए, बिहार में किस गलती के कारण मिली यह सजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर जिले में तुर्की और पारू थाने के थानेदारों को गंभीर लापरवाही के कारण सस्पेंड किया गया। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने जांच के बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया।

Muzaffarpur Bihar news : two sho suspend due to negligence of rule ssp kantesh mishrs action
एसएसपी कांतेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार देर रात तुर्की थाना और पारू थाना के थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया। दोनों अधिकारियों पर काम में भारी लापरवाही के आरोप हैं। जांच के बाद इन पर कार्रवाई की गई है।
Trending Videos


तुर्की थानेदार पर गंभीर आरोप

तुर्की थाना के थानेदार संदीप कुमार महतो पर कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। एसडीपीओ वेस्ट-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी की रिपोर्ट और औचक निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि थानेदार ने बिना किसी केस के एक व्यक्ति को थाने में बंद रखा था। इसके अलावा कोर्ट के वारंट और कुर्की के आदेश के बाद भी मामलों को लंबित रखा गया। इतना ही नहीं, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम से जुड़े जब्त सामान की सही तरीके से सुरक्षा नहीं करने की लापरवाही भी सामने आई। इन सभी बातों को कर्तव्य के प्रति लापरवाही, काम में ढिलाई और संदिग्ध आचरण मानते हुए पीयूएनआई संदीप कुमार महतो को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम

पारू थानेदार पर हत्या केस में ढिलाई

पारू थाना के थानेदार चंदन कुमार पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। थाना क्षेत्र के कोरिया निजामत गांव में 22 जून 2025 को जितेंद्र भगत की हत्या हुई थी। इस मामले में सात महीने बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। न तो वारंट लिया गया और न ही इस दौरान किसी भी घायल का बयान दर्ज किया गया। इस तरह की गंभीर लापरवाही को देखते हुए पीयूएनआई चंदन कुमार को भी तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर सस्पेंड कर दिया गया है।

एसएसपी ने क्या कहा

एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि दोनों थाना प्रभारी अपने कर्तव्य का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे थे। आदेश के बावजूद लगातार गलतियां हो रही थीं। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए तुर्की और पारू दोनों थानों के थानेदारों को सस्पेंड किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed