सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DNA tests will be conducted on the skeletons found in the private bus to determine whose body it is.

Bhiwani News: निजी बस में मिले कंकालनुमा शवों का होगा डीएनए टेस्ट, तब पता चलेगा बॉडी किसकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
DNA tests will be conducted on the skeletons found in the private bus to determine whose body it is.
दुर्घटनाग्रस्त बस की जांच करते पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा/हांसी। गांव मिलकपुर के पास सोमवार रात निजी बस में आग लगने के वास्तविक कारण क्या रहे इसका मंगलवार शाम तक पता नहीं चल पाया। धमाका होने से विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस बैलेस्टिक जांच कराएगी। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी और दस लोग झुलसे थे।
Trending Videos


मृतकों के कंकालनुमा शव जिला नागरिक अस्पताल में रखवाए हैं। बस में रोजाना सफर करने वाले सीआईडी के एएसआई सहित दो लोग लापता हैं। शव किनके हैं इसकी पुष्टि डीएनए जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल का दौरा किया है। यह सामान्य हादसा था या किसी विस्फोटक की वजह से हुआ। इसकी पुष्टि के लिए बैलेस्टिक जांच कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि बस में बड़सी निवासी और बवानीखेड़ा में तैनात सीआईडी में एएसआई सुनील कुमार (51) सवार थे। अभी उनका मोबाइल स्विच ऑफ है और कार मिलकपुर बस स्टैंड पर खड़ी है। परिजनों को अब तक उनकी कोई खबर नहीं है।

हिसार का एक परिवार भी पुलिस से मिला है और परिवार के एक सदस्य के लापता होने की जानकारी दी है। मरने वाले दोनों लोग हो सकते हैं लेकिन आधिकारिक पुष्टि डीएनए जांच के बाद ही होगी। उप पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह, थाना प्रभारी सुरेश कुमार और हिसार से पहुंची फॉरेंसिक टीम की डॉ. सुमन ने भी मौके पर जाकर तथ्य जुटाए।

बवानीखेड़ा से बस में सवार हुए थे सुनील : बवानीखेड़ा बस स्टैंड के बाहर फलों की रेहड़ी लगाने वाले राजू ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे एएसआई सुनील ने उससे फल खरीदे और हांसी जाने वाली बस में सवार हो गए। वह ड्यूटी के बाद रोजाना इसी बस से घर जाते थे। भगाना निवासी बस के परिचालक संसार ने बताया कि बस में करीब 15 यात्री सवार थे। मिलकपुर में निजी स्कूल के पास बस रुकी थी। तभी धमाका और बस में आग लग गई। मेरे शरीर पर भी चोटें लगी हैं।

दो महीने पहले हुई थी बस की सर्विस : चालक संदीप ने बताया कि बस की रुटीन जांच की जाती है। हर दो दिन बाद मोबिल ऑयल की जांच होती है। बस की सर्विस करीब दो महीने पहले हुई थी। डेढ़ महीने पहले टायर भी बदलवाए गए थे। बस में कभी कोई तकनीकी खराबी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed