{"_id":"6a6f98814f53ecba9502d424","slug":"drug-free-youth-campaign-launched-at-cblu-students-pledge-to-stay-away-from-drugs-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154831-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू में नशा मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू में नशा मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
Mon, 03 Aug 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस प्रेमनगर में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया।
इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प की शपथ ली। कार्यक्रम की थीम जैन-जे अगेंस्ट एडिक्शन रखी गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने विश्वविद्यालय की खिलाड़ी सीमा सांगवान की उपलब्धि पर स्पोर्ट्स विभाग सहित पूरे विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवा देश का भविष्य हैं। नशा युवाओं के जीवन और भविष्य को अंधकारमय बना देता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर नियमित व्यायाम, खेल, योग और मेडिटेशन को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
डीन प्रो. संजीव कुमार ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। डीन एकेडमिक प्रो. सुनीता भरतवाल ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देकर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने शिक्षकों से युवाओं को नशे से होने वाली बीमारियों और दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पिंकी और नर्मदा ने प्रथम, भारती और गुलशन ने द्वितीय, मनोज और दिव्या शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
शिव्या और अंशु को सांत्वना पुरस्कार मिला। कुलगुरु ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. ललिता, डीन प्रो. डीके मदान, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. एसके कौशिक, प्रो. नितिन बंसल सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।