सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Education department to identify government schools with low enrolment

Bhiwani News: कम नामांकन वाले सरकारी स्कूलों की पहचान करेगा शिक्षा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Education department to identify government schools with low enrolment
भिवानी के राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य गेट
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने ‘आओ स्कूल चलें’ अभियान के तहत ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
Trending Videos


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कम नामांकन वाले सरकारी स्कूलों की पहचान कर उनमें विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 20 अप्रैल तक नामांकन अभियान चलाकर दाखिलों में वृद्धि का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस अभियान के तहत उन स्कूलों की पहचान की जाएगी जहां विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम है। विभाग की इस पहल का उद्देश्य न केवल कम नामांकन वाले स्कूलों की स्थिति का आकलन करना है बल्कि वहां सुधारात्मक कदम उठाकर नामांकन बढ़ाना भी है। इस संबंध में एससीईआरटी ने सभी खंड संसाधन समन्वयकों (बीआरसी) को निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार बीआरसी को अपने-अपने खंड में ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करनी होगी, जहां छात्र संख्या न्यूनतम है। प्रत्येक क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) से कम से कम दो स्कूलों को इस सूची में शामिल करना अनिवार्य होगा ताकि जमीनी स्तर पर स्थिति का सही आकलन किया जा सके। यदि किसी क्लस्टर में दो से अधिक ऐसे स्कूल हैं, तो उनकी जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed