फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four accused arrested for assault.

Bhiwani News: मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for assault.
भिवानी। शहर थाना पुलिस ने 25 अगस्त को दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट करने के मामले में 31 अगस्त को चार आरोपियों सोनू, धर्मेंद्र, बलवंत सिंह और कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा और एक कड़ा बरामद किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश के चलते मारपीट करने की बात कबूल की है। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मनदीप ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि खरकड़ी फाटक के पास उसकी फर्नीचर की दुकान है। पहले सोनू, धर्मेंद्र और कृष उसकी दुकान पर काम करते थे। पैसों के लेन-देन को लेकर तीनों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने दुकान पर काम करना छोड़ दिया था। 25 अगस्त को मनदीप दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के अंतर्गत पुलिस चौकी बीटीएम के जांच अधिकारी रोहित कुमार ने अपनी टीम के साथ 31 अगस्त को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू निवासी संडवा, तोशाम, धर्मेंद्र निवासी शिव नगर कॉलोनी भिवानी, बलवंत सिंह निवासी मंडाना और कृष्ण निवासी भगत सिंह कॉलोनी भिवानी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा और एक कड़ा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दुकानदार मनदीप के साथ रंजिश के चलते उन्होंने मारपीट की थी। सभी आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed