सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   From dress code to ward rounds, strict instructions were issued, and a thorough review of health services was conducted at the Civil Hospital.

Bhiwani News: ड्रेस कोड से लेकर वार्ड राउंड तक सख्त निर्देश, नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
From dress code to ward rounds, strict instructions were issued, and a thorough review of health services was conducted at the Civil Hospital.
जिला नागरिक अस्पताल में वार्डों के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से बातचीत करते डॉ. ब्रहमदीप। 
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में ड्रेस कोड के पालन से लेकर चिकित्सकों के नियमित वार्ड राउंड तक सख्त निर्देश जारी किए गए। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा, पंचकूला के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने बुधवार को अस्पताल का गहन निरीक्षण किया और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ विस्तृत बैठक की।
Trending Videos

डॉ. ब्रह्मदीप ने अस्पताल पहुंचकर आपातकालीन विभाग, आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, डिस्पेंसरी, सामान्य लैब, अल्ट्रासाउंड विभाग, कैंसर पीड़ित डे-केयर सेंटर तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित बैठक में उन्होंने चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से आपातकालीन विभाग और वार्डों का सुबह, शाम और रात्रि में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अनिवार्य रूप से राउंड करें। साथ ही पंडित नेकीराम राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सक भी नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग एवं भर्ती मरीजों को नियमित सेवाएं दें।
उन्होंने कहा कि आपातकालीन विभाग में मरीजों के दाखिले को प्रभावी बनाया जाए और गंभीर मरीजों को स्थिर होने के बाद तुरंत वार्डों में शिफ्ट किया जाए। भर्ती मरीजों की फाइलों पर चिकित्सकों द्वारा निरीक्षण के दौरान नियमित नोट दर्ज किए जाएं।
निदेशक ने जिले के सभी उपमंडल नागरिक अस्पतालों में वेंटिलेटर और एक्स-रे सुविधाएं शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लड जांच केंद्र पर सभी जांच सुविधाएं और दवा वितरण केंद्र पर सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखने के आदेश दिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर सेंटर की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाने, टीबी मरीजों के लिए जागरूकता कैंप लगाकर सैंपल एकत्र करने तथा जिले में लिंगानुपात सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर शांडिल्य, कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान, आरएमओ डॉ. मनीष श्योरान और डीएमएस डॉ. चंद्रशेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed