सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Fire Service Employees Union begins two-day strike, employees protest with brooms upside down

Bhiwani News: हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन की दो दिवसीय हड़ताल शुरू, कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Haryana Fire Service Employees Union begins two-day strike, employees protest with brooms upside down
हड़ताल में उल्टी झाडू लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बुधवार को शहर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चंद्रशेखर आजाद चौक से उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला तथा उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा। इसके बाद पंचायत भवन के सामने स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के समक्ष धरना भी दिया गया।
Trending Videos

धरने के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुमेर आर्य, जिला सचिव धर्मबीर भाटी, खंड प्रधान अशोक गोयत, राज्य सचिव अशोक पिलानिया, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपप्रधान पुरुषोत्तम दानव, जिला प्रधान जयहिंद और जिला सचिव रमेश कुमार ने सरकार के रवैये की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी की फरीदाबाद अग्निकांड की घटना में भवी चंद्र शर्मा और रणवीर की दर्दनाक मौत के बाद भी सरकार चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि सूरजकुंड हादसे में मृत पुलिस निरीक्षक को शहीद का दर्जा और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी गई जो सराहनीय कदम है लेकिन इसी तर्ज पर अग्निकांड में जान गंवाने वाले फायर कर्मचारियों को भी शहीद का दर्जा और समान सहायता राशि मिलनी चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के भिवानी जिला प्रधान अजय श्योराण, सचिव नरेंद्र कुमार, उपप्रधान राजेश कुमार, अभिषेक भाटी और उमेश राठी ने बताया कि 9 अप्रैल को भी प्रदेशभर में प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो नगरपालिका कर्मचारी संघ भी पूर्ण हड़ताल पर जाने का बड़ा निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed