{"_id":"69dcd16ffba7920d90007661","slug":"video-abhay-singh-chautala-warned-the-state-government-regarding-crop-procurement-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: अभय सिंह चौटाला ने फसल खरीद को लेकर प्रदेश सरकार को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: अभय सिंह चौटाला ने फसल खरीद को लेकर प्रदेश सरकार को दी चेतावनी
इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने फसल खरीद के नए नियम दो दिन में खत्म ना करने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला सोमवार को भिवानी की नई अनाज मंडी में फसलों की खरीद का जायजा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव को मौके पर बुलाया। सचिव ने अभय चौटाला के सामने किसी भी किसान को परेशानी ना होने देने का भरोसा दिया और कोई भी परेशानी होने पर संपर्क करने को किसानों को अपना नंबर दिया। मीडिया से रूबरू हुए अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों, किसानों व मजदूरों को परेशान करने के लिए लगाए नए नियम लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन में नए नियम खत्म नहीं किए तो वो सीएम से बात नहीं, आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। अभय चौटाला ने सभी किसान यूनियनों को एक होकर लड़ने का भी आह्वान किया। वहीं हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा बेमौसम बारिश से उत्पादन बढ़ने वाले बयान पर अभय चौटाला ने कटाक्ष किया और कहा कि कृषि मंत्री ने सरकार के कहने पर अपनी कुर्सी बचाने के लिए ये कहा होगा। वरना श्रुति चौधरी ऐसा कहे तो चलेगा, लेकिन राणा को तो खेती का पता है। वहीं जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला द्वारा मनोहरलाल द्वारा जेजेपी तोड़ने के आरोपों पर अभय चौटाला ने बड़ा पलटवार किया और कहा कि मनोहरलाल ने ही जेजेपी बनवाई थी, अब उन्हीं पर आरोप लगा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।