{"_id":"69dc63f3fcb2f9cf900f90cb","slug":"video-pgi-sends-liver-and-kidney-via-rohtak-delhi-green-corridor-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक-दिल्ली के बीच ग्रीन कॉरिडोर से पीजीआई ने भेजे लिवर और किडनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक-दिल्ली के बीच ग्रीन कॉरिडोर से पीजीआई ने भेजे लिवर और किडनी
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:03 AM IST
रोहतक पीजीआई से दिल्ली तक सोमवार सुबह फिर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके जरिए लिवर व पैनक्रियाज एम्स व एक किडनी आईएलबीएस अस्पताल भेजी गई। एक किडनी पीजीआई में रही है। इसका भी आज ही प्रत्यारोपण किया जाएगा।
सोमवार को सोनीपत के ताजपुर तिहाड़ा खुर्द के जेल वार्डन कुलदीप के अंगदान के लिए सुबह 4 बजे ऑपरेशन शुरू किया। इसके करीब तीन घंटे बाद अंगदान की प्रक्रिया शुरू हुई। संस्थान में 100 से अधिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई। अलग अलग वाहनों में ये अंग संबंधित अस्पताल में पहुंचेंगे।
कुलदीप को ब्रेन ट्यूमर बताया गया। चिकित्सकों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए परिवार को अंगदान से अवगत कराया। काउंसिलिंग के बाद परिवार ने ब्रेन ट्यूमर मरीज के अंग दान कर दिए। इन्हें दिल्ली एम्स व आईएलबीएस अस्पताल भेजा गया।
इसके लिए रोहतक से दिल्ली तक स्पेशन ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। मेडिकल टीम के साथ हरियाणा पुलिस की गाड़ी भी साथ रही। पीजीआई में पिछले चार दिन में दूसरी बार अंगदान के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।