{"_id":"69ac6293b3839a5edf0af9fc","slug":"jaipuri-mascot-will-appeal-to-the-common-citizens-to-make-the-city-clean-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147775-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जयपुरी मस्कट करेगा शहर को स्वच्छ बनाने में आम नागरिकों से अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जयपुरी मस्कट करेगा शहर को स्वच्छ बनाने में आम नागरिकों से अपील
विज्ञापन
शहर की कृष्णा कॉलोनी में रखा जयपुरी मस्कट।
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद ने जयपुर से मस्कट मंगवाकर शहर में रख दिया है जो लोगों से आह्वान कर रहा है कि वे सड़कों और दुकानों के सामने कहीं भी कूड़ा कचरा न फेंके। यह कदम नागरिकों को जागरूक करने और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में छोटी काशी भिवानी को देशभर में अव्वल स्थान दिलाने के प्रयास का हिस्सा है। फिलहाल यह मस्कट सामान्य अस्पताल के पीछे कृष्णा कॉलोनी में एक ढाबे के सामने रखा गया है जहां लोग अक्सर कचरा फेंकते हैं।
सरकार की स्वच्छता टीम इस महीने शहर व आसपास के कस्बों बवानीखेड़ा, सिवानी और लोहारू में सर्वे करेगी। 12,500 अंकों के इस सर्वे में नगर परिषद द्वारा किए गए स्वच्छता प्रयास, बारिश के पानी की निकासी, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व गीला और सूखा कचरे का निस्तारण देखा जाएगा।
2 कचरा प्वाइंट का सुंदरीकरण किया
नगर परिषद शहर को गंदगी मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शहर में 12 कचरा प्वाइंट का सुंदरीकरण किया गया है और कूड़ा फेंकने वालों पर 5,000 रुपये तक का चालान लगाया जा रहा है।
गंदगी की सूचना के लिए जारी नंबर
नागरिक गंदगी की समस्या के फोटो 8053609453 और 8053609445 पर भेज सकते हैं। नगर परिषद तुरंत सफाई करवाकर फोटो वापस भेजती है।
नगर परिषद ने आमजन से अपील की है कि कचरा कलेक्शन के लिए ऑटो टिप्पर डोर-टू-डोर जा रहे हैं। गाड़ी में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डालें और कहीं भी आते-जाते समय सड़कों या खाली प्लॉट में गंदगी न डालें। - गुलजार मलिक, जिला नगर आयुक्त, भिवानी
Trending Videos