सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kamna Rapadia became Income Tax Inspector by securing 47th rank in SSC CGL

Bhiwani News: एसएससी सीजीएल में 47वीं रैंक हासिल कर कामना रापड़िया बनीं इनकम टैक्स इंस्पेक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kamna Rapadia became Income Tax Inspector by securing 47th rank in SSC CGL
कामना रापड़िया को सम्मानित करते युवा कल्याण संगठन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
जूई। क्षेत्र के गांव जूई की प्रतिभाशाली बेटी कामना रापड़िया ने एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में 47वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। कामना रापड़िया जो जोगिंदर रापड़िया की पुत्री हैं का चयन इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Trending Videos

इस अवसर पर युवा कल्याण संगठन द्वारा कामना रापड़िया को “शिक्षा रत्न सम्मान” से अलंकृत किया गया। संगठन के संरक्षक कमल प्रधान और प्रवक्ता अनिल शेषमा ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की। कमल प्रधान ने कहा कि कामना रापड़िया की सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। वहीं अनिल शेषमा ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कल्याण संगठन ने आशा जताई कि कामना रापड़िया अपने पद पर रहते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश सेवा करेंगी और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर समाज के लिए आदर्श स्थापित करेंगी। इस अवसर पर बलवीर सिंह बाजाड़, अशोक मलिक, मिंटू प्रजापति चंदावास, वीरेंद्र टिटानी, जयवीर यादव लोहानी, खुशीराम शर्मा, दलवीर खान, जयपाल तंवर, सुमित सांगवान और कुलदीप लहलाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed