फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha death case Advocate files response in CBI special court hearing scheduled for October 14

मनीषा मौत मामला: सीबीआई की विशेष अदालत में अधिवक्ता ने दाखिल किया जवाब, 14 अक्तूबर को होगी सुनवाई

Tue, 29 Sep 2026 11:00 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 29 Sep 2026 11:00 AM IST
सार

मनीषा के पिता संजय कुमार का कहना है कि परिवार सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। इस निर्णय को सीबीआई की विशेष अदालत में चुनौति देते हुए जवाब दाखिल किया है।

विज्ञापन
Manisha death case Advocate files response in CBI special court hearing scheduled for October 14
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में सोमवार को महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। सोमवार को मनीषा मौत मामले में मृतका के पिता संजय की तरफ से सीबीआई के पूर्व उप कानूनी सलाहकार एडवोकेट हर्ष मोहन सिंह ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया है। यह जवाब 14 अक्तूबर को मामले की अगली सुनवाई के बहस में रहेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरो इस मामले की गहन जांच कर रही है। मनीषा मौत मामला लंबे समय से सुर्खियों में रहा है। अदालत में दाखिल किए गए इस जवाब में एडवोकेट हर्ष मोहन सिंह ने मनीषा के पिता संजय का पक्ष रखा है। जवाब में जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों या आरोपों पर प्रतिक्रिया दी गई है। सोमवार को अधिवक्ता की तरफ से दाखिल जवाब के बाद अब विशेष अदालत ने 14 अक्तूबर को अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है। अगली सुनवाई में इस जवाब पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। अदालत जवाब में दिए गए तर्कों और सबूतों पर विचार करेगी। इस जवाब से मामले की दिशा में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन


गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा (19) के बहुचर्चित मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में आत्महत्या का निष्कर्ष निकाला है। यह निष्कर्ष दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिल्कुल विपरीत है। एम्स की रिपोर्ट में मनीषा की मौत का कारण धारदार हथियार से लगीं चोटों को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा के पिता संजय कुमार का कहना है कि परिवार सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। इस निर्णय को सीबीआई की विशेष अदालत में चुनौति देते हुए जवाब दाखिल किया है। मनीषा 11 अगस्त 2025 की सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। उसका शव 13 अगस्त की सुबह दो दिन बाद सिंघानी गांव के समीप नहर के पास खेत में मिला था। शव से चेहरा, नाक की संरचनाएं, दोनों आंखों के सॉकेट और गर्दन गायब थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed