फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One person arrested along with a pickup truck loaded with liquor.

Bhiwani News: शराब से भरी पिकअप डाला सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
One person arrested along with a pickup truck loaded with liquor.
तोशाम। गांव बागनवाला क्षेत्र में बुधवार को एएसआई राजेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ शराब से भरी पिकअप डाला सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिकअप डाला में अवैध शराब लेकर खानक से डाडम की तरफ आ रहा है। इस पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक पिकअप डाला को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से बड़ी मात्रा में देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां बरामद हुईं।
चालक से लाइसेंस और परमिट मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंजोखरा निवासी बलवान के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने बलवान के कब्जे से पिकअप डाला सहित कुल 164 पेटी अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन

इनमें 130 पेटी देसी शराब, 14 पेटी अंग्रेजी शराब और 20 पेटी बीयर शामिल हैं। आरोपी बलवान के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना तोशाम में अभियोग पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed