Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani High Court dismisses insurance company's plea; farmers warn of agitation after July 20.
{"_id":"6a50ed197bc0dd235900ea38","slug":"video-bhiwani-high-court-dismisses-insurance-companys-plea-farmers-warn-of-agitation-after-july-20-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: हाईकोर्ट ने खारिज की बीमा कंपनी की याचिका, 20 जुलाई के बाद किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: हाईकोर्ट ने खारिज की बीमा कंपनी की याचिका, 20 जुलाई के बाद किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भिवानी। अखिल भारतीय किसान सभा ने रबी 2023-24 की सरसों फसल के बीमा क्लेम मामले में पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले को किसानों और किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत बताया है। कोर्ट ने क्षेमा बीमा कंपनी द्वारा दायर याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है, जिससे अब किसानों के करोड़ों रुपये के बकाया क्लेम के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। किसान सभा का कहना है कि हाईकोर्ट का यह फैसला किसान आंदोलन की सच्चाई पर मुहर है।
इस संबंध में किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित दलाल, जिला प्रधान रामफल देशवाल, उप प्रधान कामरेड ओमप्रकाश, सचिव जगरोशन और जिला कोषाध्यक्ष मास्टर उमराव सिंह ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। किसान नेताओं ने सरकार और बीमा कंपनियों को आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
85 करोड़ का क्लेम और कंपनियों की मनमानी
किसान नेताओं ने बताया कि भिवानी जिले के किसानों का साल 2023-24 की सरसों, चना और गेहूं की फसलों का कुल 85 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम बनता था। इसमें से क्षेमा बीमा कंपनी ने केवल 25 करोड़ रुपये (चना व गेहूं का क्लेम) जारी किए और बाकी राशि रोक दी। यह बकाया पिछले ढाई साल से लटका हुआ था। सरकार के आदेशों के बावजूद बीमा कंपनी ने राशि जारी नहीं की और इसके खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था। किसान सभा ने लोहारू आंदोलन और राज्य शिकायत निवारण समिति की बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।