सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Proposal for a 33 kV power house to resolve the electricity and water crisis.

Bhiwani News: बिजली-पानी संकट के समाधान के लिए 33 केवी पावर हाउस का प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Proposal for a 33 kV power house to resolve the electricity and water crisis.
विज्ञापन
तिगड़ाना। गांव तिगड़ाना में लंबे समय से बनी हुई बिजली और पेयजल संकट की समस्या को लेकर रविवार को पंचायत आयोजित की गई। पंचायत के बाद ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कपूर वाल्मीकी से मुलाकात की। विधायक ने गांव में बिजली संकट के स्थायी समाधान के लिए 33 केवी पावर हाउस स्थापित करने का प्रस्ताव रखा और इसके लिए सरपंच से सात एकड़ भूमि का प्रस्ताव मांगा। साथ ही एक अतिरिक्त लाइनमैन तैनात करने का भी आश्वासन दिया।

पंचायत में गांव के प्रबुद्ध एवं मौजिज लोगों ने भाग लेते हुए बिजली व्यवस्था और पेयजल संकट पर चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि तिगड़ाना गांव में बिजली आपूर्ति करीब 35 किलोमीटर दूर बड़सी से होती है। लंबी दूरी की लाइन में कई स्थानों पर कट होने के कारण थोड़ी सी आंधी या बारिश आते ही आपूर्ति ठप हो जाती है और गांव में दो से तीन दिन तक बिजली आपूर्ति नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बाधित होने का सीधा असर जलघर से होने वाली पेयजल आपूर्ति पर पड़ता है जिससे पूरे गांव को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस जाते हैं।
विज्ञापन

समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर पंचायत के बाद ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकी से मिला। विधायक ने गांव में 33 केवी पावर हाउस स्थापित करने का प्रस्ताव रखते हुए मौके पर ही सरपंच से सात एकड़ भूमि का ज्ञापन उपलब्ध कराने को कहा ताकि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर जल्द कार्य शुरू कराया जा सके।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्तमान में इतने बड़े गांव की बिजली व्यवस्था संभालने के लिए केवल दो लाइनमैन तैनात हैं। इस पर विधायक ने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तत्काल एक और लाइनमैन बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुरेंद्र सरपंच, सीताराम चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य कृष्ण, धीरज हवलदार, डॉ. सतीश कुमार शैली, भारत तिगड़ाना, राजू फौजी, कर्मवीर दहिया, अमित पंच, अमित सरपंच, नवीन ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed