{"_id":"6a33cd0734ff0b3c7106af94","slug":"video-cia-i-arrests-absconding-accused-in-pradeep-murder-case-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदीप हत्याकांड में सीआईए प्रथम ने फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप हत्याकांड में सीआईए प्रथम ने फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
भिवानी। बहल के प्रदीप हत्याकांड मामले में सीआईए प्रथम भिवानी ने फरार चल रहे आरोपी महेश निवासी मांढण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
प्रताप निवासी बहल ने थाना बहल में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने पुलिस को बताया था कि 24 मई 2026 को शाम करीब 7 बजे उसका पुत्र प्रदीप कुमार उम्र 21 वर्ष घर से गया था, जो काफी देर तक वापस नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर 25 मई 2026 को थाना बहल में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। इसके बाद परिवारजनों को सूचना मिली कि जीआरपी हिसार को सिवानी फाटक के पास एक युवक का शव मिला है। परिवारजन जब जीआरपी हिसार पहुंचे तो मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई थी। 16 जून को सीआईए प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक अजय कुमार ने अभियोग में फरार चल रहे सातवें आरोपी महेश को बवानी खेड़ा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने महेश को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी का मोबाइल फोन बरामद किया गया वहीं आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी वारदात वाले दिन अन्य आरोपियों के साथ मारपीट में शामिल था। इससे पूर्व अभियोग में पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी महेश को वीरवार को फिर से न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।