सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Public Health Department disconnects 13 illegal drinking water connections in Hasan village.

Bhiwani News: हसान गांव में जनस्वास्थ्य विभाग ने काटे 13 अवैध पेयजल कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department disconnects 13 illegal drinking water connections in Hasan village.
गांव हसान में अवैध कनेक्शन काटती जनस्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
तोशाम। गर्मी के मौसम में बढ़ती पेयजल किल्लत के बीच जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सोमवार को गांव हसान में अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाकर 13 अवैध कनेक्शन काट दिए। विभाग ने मुख्य पाइपलाइन से जुड़े 19 लोगों को नोटिस जारी किए हैं जबकि पानी की बर्बादी करने वाले उपभोक्ताओं को चेतावनी भी दी गई है।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डिवीजन तोशाम की ओर से उपमंडल अभियंता विक्रम सिंह पूनिया और कनिष्ठ अभियंता योगेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में जलघर हसान की टीम ने यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान मुख्य पाइपलाइन से जुड़े 13 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए। कनिष्ठ अभियंता योगेंद्र जाखड़ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इन सभी उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से छह जून को नोटिस जारी कर अपने-अपने अवैध कनेक्शन मुख्य लाइन से हटाने के लिए सचेत किया गया था। साथ ही स्पष्ट किया गया था कि ऐसा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जलघर हसान के कर्मचारियों द्वारा गांव में डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर मुख्य पाइपलाइन से जुड़े अवैध कनेक्शन मिले। कुछ लोग घरेलू पेयजल का उपयोग खेतों की सिंचाई और अन्य कार्यों में भी कर रहे थे। उपमंडल अभियंता विक्रम सिंह पूनिया ने बताया कि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होने के बावजूद कई क्षेत्रों में पानी पूरे दबाव के साथ नहीं पहुंच रहा था। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग खुले नलों के माध्यम से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा रहे हैं। इसी को देखते हुए विशेष टीम गठित कर निगरानी शुरू की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी उपभोक्ता पेयजल की बर्बादी करता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए कनेक्शन तक काटा जा सकता है। इस दौरान कर्मचारी संदीप गौड़, राजेश, प्रदीप, प्रीतम सिंह, अनिल कुमार और नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed