{"_id":"69ac63b087b51ab4c0066996","slug":"renovation-of-bhiwani-tosham-road-begins-people-of-12-villages-will-get-relief-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-147740-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी-तोशाम मार्ग का नवीनीकरण शुरू, 12 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी-तोशाम मार्ग का नवीनीकरण शुरू, 12 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
गांव बापोड़ा में सड़क को उखाड़ती मशीन।
विज्ञापन
भिवानी। मानसून के दौरान हुई अधिक बारिश से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई भिवानी-तोशाम सड़क का नवीनीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के तहत भिवानी से बापोड़ा तक सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर की जाएगी जबकि बापोड़ा से तोशाम तक पूरे मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के 12 गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
मानसून के समय भिवानी-तोशाम मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क किनारों से धंस गई थी। यह मार्ग तोशाम के रास्ते हिसार जाने वाले वाहनों के लिए महत्वपूर्ण है और भवन निर्माण सामग्री के लिए भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। अनुमान के अनुसार इस मार्ग से रोजाना करीब 20 हजार वाहनों का आवागमन होता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक भी प्रतिदिन भिवानी आते-जाते हैं।
मार्ग की चौड़ाई केवल सात मीटर होने और भारी वाहनों की अधिकता के कारण छोटे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सड़क का नवीनीकरण कार्य शुरू किया गया है। फिलहाल सड़क को उखाड़ने का कार्य किया जा रहा है।
मार्ग की चौड़ाई व नवीनीकरण से इन गांवों को मिलेगा फायदा
पानी जमा होने के कारण जहां सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है वहां नया रोड बनाया जाएगा। जबकि बाकी हिस्सों पर तारकोल की परत डालकर मार्ग को मजबूत किया जाएगा। जिससे आसपास के 12 गांवों को फायदा मिलेगा। जिनमें बापोड़ा, दिनोद, सूई, बलियाली, बीरण, बीरण ढाणी, दांग खुर्द, दांग कलां, रिवासा, रिवासा ढाणी, सागवन व तोशाम गांव शामिल है। वहीं, नवीनीकरण के पूरा होने के बाद तोशाम-भिवानी मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से प्रवाहित होगा और आवागमन में सुविधा तथा सुरक्षा बढ़ेगी।
तोशाम भिवानी मार्ग पर नवीनीकरण का कार्य शुरू करवा दिया है। करीब 12 करोड़ की लागत से इस मार्ग का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। क्षतिग्रस्त सड़क को तोड़कर उस जगह पर नया रोड बनेगा। जबकि बाकि जगहों पर तारकोल से मार्ग को मजबूत किया जाएगा। - लोकेश, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
Trending Videos