सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sixth accused arrested in Rs 2.75 lakh fraud case in the name of credit card reward points

Bhiwani News: क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम पर पौने चार लाख की ठगी मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sixth accused arrested in Rs 2.75 lakh fraud case in the name of credit card reward points
विज्ञापन
भिवानी। क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट को रुपये में बदलने का झांसा देकर पौने चार लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने छठे आरोपी प्रतिपाल निवासी सामला जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को राजस्थान से पकड़ा।
Trending Videos

इस संबंध में एक व्यक्ति ने थाना साइबर क्राइम भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 14 अक्तूबर 2024 को उसके मोबाइल फोन पर एक महिला का फोन आया जिसने स्वयं को आईसीआईसीआई बैंक की कर्मचारी बताया। महिला ने कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर कई हजार रुपये के रिवॉर्ड प्वाइंट जमा हैं जिन्हें रुपये में बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर उससे एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई। एप्लीकेशन डाउनलोड करवाने के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ तीन लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली और रिवॉर्ड प्वाइंट को रुपये में नहीं बदला।
शिकायत पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान सात मार्च को थाना साइबर क्राइम भिवानी के मुख्य सिपाही रफीक ने इस मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी प्रतिपाल निवासी सामला जिला भरतपुर (राजस्थान) को भरतपुर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुरुग्राम में ऑटो चलाने का काम करता है। उसने अपने दो बैंक खाते आरोपी रिजवान को 20-20 हजार रुपये में बेच दिए थे जिनका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया गया।
पुलिस इस मामले में आरोपी लोकेन्द्र, रिजवान, बनी सिंह, अरुण और आरिफ को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी प्रतिपाल को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed