सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Strong winds toppled 240 electricity poles and 18 transformers, and uprooted 170 trees in the district.

Bhiwani News: तेज अंधड़ से जिले में 240 बिजली के खंभे और 18 ट्रांसफार्मर गिरे, 170 पेड़ धराशायी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Strong winds toppled 240 electricity poles and 18 transformers, and uprooted 170 trees in the district.
बहल भिवानी मार्ग पर आंधी से टूट कर सड़क पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
भिवानी। सोमवार दोपहर बाद तेज अंधड़ और बारिश के कारण जिलेभर में व्यापक नुकसान हुआ। तेज हवा की वजह से 240 बिजली के खंभे टूट गए और 18 ट्रांसफार्मर गिर गए जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस घटना में बिजली निगम को करीब 29 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। तेज आंधी से 170 हरे पेड़ भी धराशायी हो गए।

कस्बाई इलाकों में बारिश के बाद सड़कों पर पानी का ठहराव देखने को मिला वहीं कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। मौसम की यह बारिश फसल बीजाई के लिए उपयुक्त मानी जा रही है और पहले से बोई गई फसलों को भी इससे लाभ होने की संभावना है। तोशाम क्षेत्र में 100 से अधिक खंभे टूटे, बवानीखेड़ा में 35, पालुवास व तिगड़ाना क्षेत्र में 70 खंभे तथा ढिगावा और बहल क्षेत्र में 40 से अधिक बिजली के खंभे टूटने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी शहर सहित जूई, ढिगावा मंडी क्षेत्र में भी तेज आंधी के बाद बारिश हुई। करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई जिससे कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

करीब पांच दिन पहले भी तेज आंधी के कारण लगभग 600 बिजली के खंभे टूट गए थे और 24 ट्रांसफार्मर खराब हुए थे। उस नुकसान से निगम अभी उबर भी नहीं पाया था कि सोमवार को फिर स्थिति बिगड़ गई।
निगम के अधीक्षण अभियंता विजय पाल यादव ने बताया कि तेज आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में काफी पोल टूटे हैं जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। फील्ड कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में लगे हुए हैं।


ढिगावा मंडी क्षेत्र में दोपहर बाद हुई बारिश, तपिश भरी गर्मी से मिली राहत
ढिगावा मंडी। क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर 2 बजे के बाद अचानक काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 30–40 मिनट तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और मौसम सुहावना हो गया। बारिश से अधिकतम तापमान में 4–5 डिग्री की गिरावट आई। किसान दयानंद, महावीर ने बताया कि बारिश से फसलों और सब्जियों को लाभ होगा और जमीन में नमी बनी रहेगी। कई गांवों में अच्छी बारिश के बाद बाजरा की बुआई की संभावना भी बनी। हालांकि बारिश के दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही और तेज हवा से पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं।


पेड़ गिरने से रास्ते हुए बंद
बहल। सोमवार दोपहर बाद आई तेज आंधी से बहल क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया और वाहन चालकों को खेतों के रास्तों से गुजरना पड़ा। सूचना के बावजूद वन विभाग द्वारा पेड़ों को नहीं हटाए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ों के साथ बिजली के तार भी टूट गए जिससे कई फीडरों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed