सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Swadeshi products carry the fragrance of our sweat: Arun Singh

स्वदेशी वस्तुओं में आती है अपने पसीने की खुशबू : अरुण सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi products carry the fragrance of our sweat: Arun Singh
स्व.ठाकुर बीर सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहल लाल बड़ोली।
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं में अपने पसीने की खुशबू आती है। स्वदेशी अपनाकर हम भारत को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। स्वदेशी अपनाने से एक परिवार को रोजगार मिलता है। हमें अपने देश और समाज के प्रति समर्पित रहना चाहिए।


राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह रविवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर बीर सिंह की 101वीं जयंती पर शकुंतला गार्डन में ठाकुर बीर सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर ऊंचाइयां छू रहा है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर बीर सिंह को अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरतमंद गरीब, असहाय और समाज के लिए काम करने वालों को कौम हमेशा याद रखती है, समाज के प्रति इस भावना के ठाकुर बीर सिंह एक प्रतिमूर्ति थे। आपातकाल के दौरान जेल में यातनाएं झेलीं और कभी भी किसी के दबाव में झुके नहीं। वे अपने समाज के प्रति समर्पित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर बीर सिंह निडर और साहसी थे। उन्होंने समाज के लिए काम किया, इसीलिए आज समाज उनको याद कर रहा है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। बिहार चुनाव में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि ठाकुर बीर सिंह 36 बिरादरी के नेता थे। वे जुबान के धनी थे। ठाकुर विक्रम सिंह अपने पिता स्वर्गीय ठाकुर बीर सिंह के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर बीर सिंह समाज को साथ लेकर चलते थे। उनकी याददाश्त बहुत तेज थी। वे सत्य बोलते थे। जयंती समारोह आयोजक एवं ठाकुर बीर सिंह के सुपुत्र ठाकुर विक्रम सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वे सच्चाई और ईमानदारी की राह पर चलते हुए अपने पिता और पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपी गई प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी को भी पूरी ईमानदारी और कृतज्ञता से निभाने का प्रयास किया है। साथ ही, उन्होंने मन की बात कार्यक्रम सुनने में जिला भिवानी को प्रदेश में नंबर वन पर रखने में सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा मन की बात कार्यक्रम सुनने में भिवानी प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में प्रथम स्थान पर है।
कार्यक्रम को बाढ़डा से विधायक उमेद पातुवास, दादरी से विधायक सुनील सांगवान, बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, रतनगढ़ से पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, भाजपा जिला प्रभारी रेनू डाबला, ठाकुर वीर सिंह के पौत्र कुणालजीत सिंह और 32 खाप प्रधान बाबू सिंह परमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने उपस्थित जनों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में ठाकुर वीर सिंह के परिजनों के अलावा भाजपा जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, रेखा राघव, मीना परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed