सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The wait for a new building for the girls' school in Chang village drags on.

Bhiwani News: गांव चांग में कन्या स्कूल के लिए नए भवन का खत्म नहीं हो रहा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The wait for a new building for the girls' school in Chang village drags on.
गांव चांग का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का जर्जरहाल भवन।
विज्ञापन
चांग। करीब 3.50 करोड़ रुपये पिछले दो सालों से हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद पंचकूला में राजकीय कन्या स्कूल चांग भवन निर्माण के लिए पहुंचने के बाद भी गांव चांग के कन्या स्कूल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्कूल निर्माण कार्य के लिए लाॅर्ड स्वराज पाल परिवार ने साढ़े तीन करोड़ रुपये मुहैया कराए थे जिसकी घोषणा भी तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की चांग जनसभा के दौरान की थी।

लाॅर्ड स्वराज पाल ने तो अपने कहे अनुसार चांग कन्या स्कूल भवन निर्माण के लिए डीएससी को बजट मुहैया करा दिया था लेकिन दो साल गुजर जाने के बाद भी किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है। स्कूल भवन निर्माण करवाने के लिए गांव चांग के गणमान्य लोगों की 21 सदस्यीय कमेटी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा मंत्री से मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शिफ्टों लग रहीं लड़कियों की कक्षाएं : गांव चांग का कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्ष कम होने की वजह से स्कूल दो शिफ्टों में लगाया जा रहा है। जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक सुबह 7 बजे से 12 तक और पहली कक्षा से पांचवीं तक 1 बजे से 5 बजे तक लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में करीब 287 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। चांग कन्या स्कूल में वर्ष 2025 में शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस बार बैठने के लिए कक्षा कक्ष पर्याप्त नहीं होने की वजह से बोर्ड परीक्षा केंद्र भी रद्द कर दिया गया है। छात्राओं को मजबूरी में करीब 15 किलोमीटर दूर बामला में परीक्षा देने जाना पड़ा था।

गांव चांग के राजकीय कन्या स्कूल के भवन के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद पंचकूला में करीब 3.50 करोड़ रुपये आए हुए हैं। हमने डीएससी में मंजूरी पत्र भी भेज दिया है। स्कूल की ड्राइंग बनने के बाद जल्द ही बिल्डिंग निर्माण होने की उम्मीद है।
-दत्तात्रेय, एसडीई, समग्र शिक्षा विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed