सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The young man hanged himself after writing a suicide note.

Bhiwani News: सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फंदा लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself after writing a suicide note.
विज्ञापन
भिवानी। ढाणा रोड गली नंबर-12 निवासी 33 वर्षीय नवीन ने सोमवार रात घर की चौखट पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी, सास और दो सालियों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के भाई प्रवीन की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने चारों महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन ने बताया कि उसके भाई नवीन की करीब नौ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। नवीन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शिकायत के अनुसार सोमवार रात करीब 12 बजे नवीन ने घर की चौखट पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जैन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास और दो सालियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed