फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today is the last date for document verification for college admissions.

Bhiwani News: महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date for document verification for college admissions.
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में हेल्प डेस्क पर दा​खिलों से संबं​धित जानकारी लेतीं छात्
भिवानी। महाविद्यालयों में नए सत्र के दाखिलों के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि शनिवार है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कॉलेजों की दाखिला समितियां 18 जुलाई तक विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करेंगी और उनकी लॉगिन आईडी में आवश्यक त्रुटियों का सुधार करवाएंगी।
विज्ञापन

इसके बाद 20 जुलाई को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी। पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 21 जुलाई और पहली फाइनल मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी महाविद्यालयों को निर्धारित समय के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन संबंधी त्रुटियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। पहली फाइनल मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 23 से 27 जुलाई तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

यदि पहली सूची के बाद सीटें रिक्त रहती हैं तो 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। दूसरी फाइनल मेरिट सूची 29 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। दूसरी सूची में चयनित अभ्यर्थी 30 जुलाई से तीन अगस्त तक फीस जमा करा सकेंगे। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर चार अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाली सीटों के लिए पांच अगस्त से फिर खुलेगा पोर्टल
मेरिट सूची और फिजिकल काउंसिलिंग के बाद जिन कक्षाओं में सीटें रिक्त रहेंगी, उन्हें भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग पांच अगस्त से दोबारा पोर्टल खोलेगा। इस दौरान नए पंजीकरण के साथ पहले से आवेदन कर चुके विद्यार्थी भी अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। छह से 12 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद 13 से 19 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़ने वाले विलंब शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।



महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। दाखिलों के लिए पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 22 जुलाई को जारी होगी। इसके पहले 18 जुलाई तक कॉलेजों की दाखिला समितियाें द्वारा विद्यार्थियों के दस्तावेजों को सत्यापित किया जाएगा। - डॉ. त्रिलोकचंद, प्राचार्य, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed