सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused, including nephew, arrested for stealing from relative's house

Bhiwani News: रिश्तेदार के घर में चोरी करने वाले भतीजे समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two accused, including nephew, arrested for stealing from relative's house
विज्ञापन
भिवानी। थाना सिवानी पुलिस ने अपने ही रिश्तेदार के घर में चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी भतीजे सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी रोहित, कुलदीप और अजय को काबू कर लिया तथा चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए।
Trending Videos

गिरफ्तार आरोपियों में रोहित वार्ड नंबर-आठ सिवानी का रहने वाला है और वही इस वारदात का मुख्य आरोपी है। उसके साथ कुलदीप वार्ड नंबर-सात सिवानी तथा अजय वार्ड नंबर-11 सिवानी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-आठ निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि चार मार्च को उनके घर से एक सोने की अंगूठी, एक सोने की नोज पिन तथा एक जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर थाना सिवानी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी सत्यवान ने शनिवार को वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी रोहित ने अपने ही चाचा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपी कुलदीप सुनार का काम करता है और उसने चोरी के सोने के आभूषण रोहित से लिए थे जबकि तीसरे आरोपी अजय ने रोहित से चांदी के आभूषण खरीदे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक सोने की अंगूठी, एक सोने की नोज पिन तथा एक जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed