सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two four-megawatt solar power plants commissioned in Pataudi

Bhiwani News: पटौदी में चार मेगावाट के दो सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two four-megawatt solar power plants commissioned in Pataudi
विज्ञापन
भिवानी। गांव पटौदी में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के नेतृत्व में चार मेगावाट क्षमता के दो सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक शुरू कर दिए हैं। इन संयंत्रों के शुरू होने के साथ ही निगम के संचालन में सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
Trending Videos

दोनों संयंत्रों की संयुक्त उत्पादन क्षमता चार मेगावाट है जिससे डीएचबीवीएन के सौर संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 32.25 मेगावाट हो गई है। इसे हरियाणा सरकार के अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डीएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता (कमर्शियल) एसके सिंह ने बताया कि निगम ने अब तक कुल 61 सौर ऊर्जा संयंत्रों के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) किए हैं, जिनकी प्रस्तावित कुल क्षमता 105.75 मेगावाट है। निगम का लक्ष्य है कि शेष परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा करते हुए 31 मार्च तक चरणबद्ध तरीके से चालू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इन सौर ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के बिजली तंत्र में पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ेगी। डीएचबीवीएन लगातार सौर परियोजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी कर रहा है, ताकि तय समय सीमा के भीतर सभी परियोजनाओं को शुरू किया जा सके। निगम के अनुसार प्रत्येक नई सौर परियोजना के साथ प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed