सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two friends' bike collides with a tree uprooted in a storm, one dead

Bhiwani News: आंधी में टूटे पेड़ से टकराई दो दोस्तों की बाइक, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two friends' bike collides with a tree uprooted in a storm, one dead
विज्ञापन
जूई (भिवानी)। क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे शादी समारोह से लौट रहे भैणी भैरो निवासी 45 वर्षीय सुखदेव की बाइक अनियंत्रित होकर आंधी के कारण टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुखदेव की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका दोस्त प्रदीप घायल हो गया।
Trending Videos

पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। भैणी भैरो निवासी सुखदेव अपने दोस्त प्रदीप के साथ गांव जीतपूरा में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। रास्ते में जूई स्थित दादी मसानी मंदिर के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरे पेड़ से जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुखदेव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि प्रदीप को चोटें आईं। प्रदीप ने बताया कि वह अपनी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था और मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे दोनों वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूई थाना के जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed