फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two runners from the district completed a 21.1 km half-marathon.

Bhiwani News: जिले के दो धावकों ने 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two runners from the district completed a 21.1 km half-marathon.
श्रीपाल यादव व रमेश श्योराण।
भिवानी। मेट सिटी इंटरनेशनल हाफ मैराथन में भिवानी के श्रीपाल यादव और रिटायर्ड प्रिंसिपल रमेश श्योराण ने 21.1 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। श्रीपाल ने एक घंटा 55 मिनट और रमेश श्योराण ने एक घंटा 57 मिनट में फिनिश लाइन पार की।
विज्ञापन

सेक्टर-23 निवासी श्रीपाल यादव और सेक्टर-13 निवासी रमेश श्योराण ने मैराथन के दौरान स्टैमिना, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया। श्रीपाल की औसत गति पांच मिनट 24 सेकंड प्रति किलोमीटर रही। उनका यह प्रदर्शन नियमित अभ्यास और फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

फिटनेस के लिए उम्र नहीं, अनुशासन जरूरी : श्रीपाल यादव ने कहा कि फिटनेस उम्र की मोहताज नहीं है। नियमित व्यायाम, सही दिनचर्या और अनुशासन से जीवन के हर पड़ाव पर स्वस्थ और ऊर्जावान रहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका उद्देश्य नई पीढ़ी सहित समाज के सभी वर्गों को शारीरिक गतिविधियों से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। रिटायर्ड प्रिंसिपल रमेश श्योराण ने कहा कि मैराथन केवल दौड़ नहीं बल्कि मानसिक दृढ़ता और सकारात्मक जीवनशैली का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed