{"_id":"6aacf5ba6923d73f39042d68","slug":"vigilance-nabs-kanungo-accepting-a-bribe-of-10-000-in-bhiwani-department-in-a-stir-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो को विजिलेंस ने दबोचा, विभाग में हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो को विजिलेंस ने दबोचा, विभाग में हड़कंप मचा
Fri, 18 Sep 2026 01:56 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:56 PM IST
सार
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो की गिरफ्तारी के बाद संबंधित विभाग में भी हलचल मच गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए कानूनगो अशोक कुमार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक कुमार जाटू लुहारी का रहने वाला बताया जा रहा है। विजिलेंस की टीम ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कानूनगो अशोक कुमार पर सरकारी काम करवाने की एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना तैयार की।
विज्ञापन
तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने कानूनगो को दस हजार रुपये की रिश्वत दी। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि अपने कब्जे में ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद की है।
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। उससे रिश्वत मांगने और लेने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो की गिरफ्तारी के बाद संबंधित विभाग में भी हलचल मच गई है।