Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Shots fired at Diler Kharkiya's Range Rover; four miscreants claimed responsibility via social media post
{"_id":"6aacb5bf0173559615079931","slug":"video-shots-fired-at-diler-kharkiyas-range-rover-four-miscreants-claimed-responsibility-via-social-media-post-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, सोशल मीडिया पोस्ट डालकर चार बदमाशों ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, सोशल मीडिया पोस्ट डालकर चार बदमाशों ने ली जिम्मेदारी
हरियाणवी सिंगर, एक्टर और मॉडल दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग की घटना में दिलेर खरकिया बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें चार लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित के नाम लिखे गए हैं। पोस्ट में धमकी दी गई है कि कॉल का जवाब नहीं देने पर छाती में गोली मारने की बात कही गई है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्ट किसने और किस उद्देश्य से डाली है।
दिलेर खरकिया का जन्म 8 अगस्त 1997 को भिवानी जिले के गांव खरक में प्रसिद्ध रागनी कलाकार राजेंद्र खरकिया के घर हुआ था। पिता से प्रेरित होकर उन्होंने महज नौ वर्ष की उम्र में रागनी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। वर्ष 2018 में उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। उनके चर्चित गानों में ‘लीलो चमन’, ‘मोटो’, ‘जूती काली’, ‘हाई कोर्ट’, ‘कबूतरी’ और ‘आलू मटर’ शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।